मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न के तहत कपकोट अब उत्तराखंड के उभरते एडवेंचर टूरिज्म केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। बागेश्वर जनपद में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देशभर से आए पायलटों ने हिस्सा लिया, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय उत्साह को नई ऊर्जा मिली। जालेख की पहाड़ियों से उड़ान भरते पैराग्लाइडरों ने कपकोट को राष्ट्रीय साहसिक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया।
पहले दिन से लेकर समापन तक प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार कपकोट का भौगोलिक परिवेश पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और अन्य साहसिक खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक पेशेवर बना।

प्रशासन के अनुसार ऐसे आयोजनों से स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और युवाओं के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। कपकोट अब रोमांच और संभावनाओं का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post