उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित शांति यज्ञ एवं कम्बल-वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। देहरादून स्थित मालवीय रोड पर नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में स्वामी जी की सुपुत्री एवं समिति की उपाध्यक्ष ज्योत्सना शर्मा की पहल पर 1000 जरूरतमंद लोगों को कम्बल और वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि और वैदिक मंत्रोच्चार से हुए शांति यज्ञ के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि नित्यानंद स्वामी जी का दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post