Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

Crime Patrol by Crime Patrol
November 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम परियोजना सहित प्रदेश की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्य सचिव ने देहरादून-ऋषिकेश बाईपास परियोजना की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग 825 किलोमीटर लंबे चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न पैकेजों के तहत निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने परियोजना में कार्यों की गति के साथ गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

15 दिन में लंबित भूमि अधिग्रहण के मामले निपटाने के निर्देश

चारधाम परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के कुछ मामले लंबित रहने पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का अगले 15 दिनों में अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि स्वामियों को मुआवजे का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हों।

उन्होंने उत्तरकाशी में संबंधित भूमि का कब्जा तत्काल कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, जिससे ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर सकें। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर लंबित मामलों का समाधान करने को कहा।

मुख्य सचिव ने रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में लगभग चार किलोमीटर भूभाग से संबंधित भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की भी समीक्षा

बैठक में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा क्षेत्र में डायवर्जन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। नरकोटा ब्रिज के फैब्रिकेशन की जांच और गुणवत्ता परीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। इसके अलावा शेष सिविल कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

Dehradun

देहरादून में ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की शिरकत

November 18, 2026
Protest

देहरादून: आशा वर्कर्स का सचिवालय कूच, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया झुनझुना

November 18, 2026
Congress

देहरादून: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

November 18, 2026
inspection

टपकेश्वर बाईपास निर्माण की कवायद तेज, मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

November 18, 2026

हर सप्ताह देनी होगी प्रगति रिपोर्ट

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इससे परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के साथ निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Reported by: Rajesh Kumar

Previous Post

देहरादून: वरिष्ठ पेंशनभोगियों को घर बैठे मिली डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा, 200 पेंशनभोगियों को मिला लाभ

Next Post

CK4444 Bangladesh Bonus Guide: 100% Match, 50 Free Spins & Fast Withdrawals

Next Post

CK4444 Bangladesh Bonus Guide: 100% Match, 50 Free Spins & Fast Withdrawals

Congress

जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, डॉ. प्रतिमा सिंह बोलीं- जनता के साथ धोखा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Haridwar

हरिद्वार: गंगा जल कटाव पर तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति का धरना

1 year ago
Khajan Das

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

1 month ago
Dispute

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद, मारपीट में छह घायल; वीडियो वायरल

2 months ago
Dr. Dhan Singh Rawat

स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players
  • Cv666 App Bonus Guide for Bangladeshi Players
  • Cxcricket app overview and options for Bangladeshi players

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players

November 18, 2026

Cv666 App Bonus Guide for Bangladeshi Players

November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol