जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, किसानों, उद्यमियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों और अन्य हितधारकों ने आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड का रोडमैप है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर उन्हें नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य जनसहभागिता पर आधारित, पारदर्शी और जनोन्मुखी बजट तैयार करना है।
संवाद में ग्रामीण विकास, शहरी आधारभूत संरचना, पर्वतीय कृषि, बागवानी, क्लस्टर आधारित खेती, एमएसएमई प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन विस्तार, ऊर्जा नेटवर्क सुदृढ़ीकरण और स्वरोजगार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री ने 2047 तक उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनभागीदारी से तैयार बजट राज्य की विकास यात्रा को नई गति देगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post