मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत पिपली में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज थाती धनारी में आयोजित शिविर की अध्यक्षता गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने की, जबकि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में कुल 83 लिखित शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 63 शिकायतों का समाधान तत्काल कर दिया गया। शेष जटिल मामलों के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, बैंकिंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर अधिकारियों द्वारा समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, स्वास्थ्य परीक्षण, केवाईसी, उद्यान कार्ड सहित अनेक सेवाएं मौके पर प्रदान की गईं। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक सुरेश चौहान
ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post