मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत की पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्य गठन के बाद के 25 वर्षों की राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास यात्रा का तथ्यपूर्ण और प्रमाणिक संकलन है। सीएम ने लेखक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक सेवा तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ होगी।
कार्यक्रम में सीएम ने स्थानीय भाषाओं—गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी—के संरक्षण और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषा और लोकपरंपराओं को आगे बढ़ाएं। सीएम ने कहा कि तकनीक तेजी से बढ़ रही है, लेकिन पुस्तकें ज्ञान, सोच और सीखने का सबसे स्थायी माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी से कहा, “बुके नहीं, बुक दीजिए”, ताकि पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़े और लेखक समुदाय को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान, भाषाई विरासत और साहित्यिक परंपरा को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post