
पौड़ी गढ़वाल, पोखड़ा ब्लॉक के घंडियाल गांव में लगाए गए पिंजरे में आज सुबह एक गुलदार पकड़ा गया। यह वही गांव है जहाँ चार दिन पहले घास काटते समय गुलदार ने प्रेमा देवी पर हमला किया था। गुलदार उन्हें ऊपर के खेत से नीचे के खेत तक घसीटता ले गया था। प्रेमा देवी ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से वार कर अपनी जान बचाई।
हमले में उनकी गर्दन, सिर और कान के नीचे गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान आए थे। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और गुलदार को रेंज ऑफिस ले जाने की तैयारी की जा रही है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post