
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “उम्मीद एक पहल” के तहत छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मंत्री गणेश जोशी ने आर.बी.एल. बैंक के सहयोग से 300 छात्राओं को साइकिल और स्कूल किट प्रदान की। यह कार्यक्रम देहरादून के किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा ही बेटियों के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक है।
वहीं मंत्री गणेश जोशी ने आर.बी.एल. बैंक को इस पहल में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बैंक “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहा है।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post