
देहरादून पुलिस ने महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना राजपुर क्षेत्र में कॉलेज की एक नाबालिग छात्रा के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि युवती को अभिषेक नामक युवक शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश ले गया था।
राजपुर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया। दून पुलिस की सतर्कता से नाबालिग सकुशल बरामद किया और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post