इसे भी पढ़ें
मदकोट- बोना मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितताओं के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई से मिला। 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 23 किलोमीटर लंबे मार्ग की जिला स्तरीय तकनीकी जांच की मांग रखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में मिट्टी को सीमेंट में मिलाकर कार्य किया गया है तथा सुरक्षा दीवारों, कोजवे और अन्य संरचनाओं में मानकों का उल्लंघन हुआ है। हॉट मिक्स की गुणवत्ता खराब होने से सड़क उखड़ चुकी है और नालियां न बनने से वर्षा के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में की जा रही गंभीर अनियमितताओं के तत्काल निराकरण की मांग की। जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया।












Discussion about this post