प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और एचपीवी टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर बालिकाओं से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 1.15 करोड़ किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी, जबकि उत्तराखंड में प्रथम चरण में 155 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इस अभियान से भविष्य में इस बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post