राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव इस वर्ष विशेष अवसर बनने जा रहा है क्योंकि पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शिरकत कर राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को ध्यान में रखते हुए सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने एफआरआई परिसर में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल समेत विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुरक्षा प्रबंधों एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया।
आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और राज्य के विकास के प्रति उनका दृष्टिकोण सर्वविदित है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति न केवल उत्सव को भव्य बनाएगी बल्कि राज्यवासियों के लिए गर्व का भी प्रसंग होगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post