
देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के तहत 700 करोड़ रुपये की पहली किस्त शीघ्र जारी किए जाने के निर्णय पर खुशी जताई। चंदननगर स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की।
अमित अग्रवाल ने कहा कि बीते दो वर्षों से संगठन धनराशि आवंटन को लेकर प्रयासरत था और अब केंद्र सरकार के निर्णय से ठेकेदारों में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित संबंधित विभागों का आभार जताया।
उन्होंने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और ठेकेदारों को बैंक ब्याज व मजदूरों के भुगतान में राहत देने के लिए शेष धनराशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाना आवश्यक है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post