देहरादून में संविधान दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न Dr. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और बाबा साहब अंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना-समता, न्याय और स्वतंत्रता—की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की और देश की एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post