उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना पर गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर अधीक्षिका, कर्मचारियों और चौकीदार से विस्तृत पूछताछ की।
मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश देते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही, पुलिस जांच को तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
रेखा आर्या ने राज्य के सभी नारी निकेतनों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं की देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में पेश करने के निर्देश दिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post