देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर दिवारीखौल–जोखणी और बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनवीर सिंह चौहान ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ गांवों तक सड़क और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा भी जताई
मनवीर चौहान, प्रदेश, मीडिया प्रभारी,भाजपा
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post