मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जनपद में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के तहत न्याय पंचायत भेटियारा में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। इंटर कॉलेज धौंतरी में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई हुई।
शिविर में कुल 27 लिखित शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष जटिल मामलों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिंचाई, पेयजल, पुलिस चौकी, वन विभाग की उपस्थिति, मोबाइल नेटवर्क, गुलदार हमले का मुआवजा और जर्जर विद्युत पोल जैसी समस्याओं पर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों ने मौके पर सेवाएं दीं—राजस्व द्वारा 7 प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, उद्यान, समाज कल्याण, महिला बाल कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता सहित कई विभागों ने सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 37 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं, आयुष विभाग ने 30 लोगों की जांच की।
विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि यह अभियान सरकार को सीधे जनता के द्वार तक लाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम है।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post