भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपनी डिजिटल उपस्थिति को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल लोकेशन मैनेजमेंट सॉल्यूशन (DLMS) लॉन्च किया है। यह केंद्रीकृत हाइपरलोकल प्लेटफॉर्म ग्राहकों को ऑनलाइन खोज के माध्यम से बैंक की शाखाओं, एटीएम और बीएनए से सहज रूप से जोड़ने के लिए विकसित किया गया है।
DLMS के तहत प्रत्येक शाखा, एटीएम और बीएनए के लिए समर्पित माइक्रोसाइट https://locate.pnb.bank.in पर उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म गूगल, गूगल मैप्स, डकडकगो, ब्रेव, इकोसिया और वेज़ जैसे डिजिटल प्रकाशकों तथा एआई-आधारित प्लेटफॉर्म पर सटीक और सत्यापित लोकेशन जानकारी सुनिश्चित करता है। प्रत्येक माइक्रोसाइट संबंधित गूगल बिजनेस प्रोफाइल से एकीकृत है, जिसमें पता, संपर्क विवरण, IFSC कोड, कार्य समय, दिशा-निर्देश और चल रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है।
आठ भाषाओं में उपलब्ध यह प्रणाली ग्राहकों को उनकी पसंदीदा भाषा में बैंकिंग जानकारी प्रदान करती है। क्यूआर-आधारित समीक्षा प्रणाली और व्यवस्थित डेटा प्रबंधन के साथ DLMS, ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने और ‘फिजीटल’ (भौतिक + डिजिटल) बैंकिंग अनुभव को मजबूत करने की दिशा में पीएनबी का एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – विकास कुमार- 8057409636
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post