
हरिद्वार। मां मनसा देवी भगदड़ प्रकरण के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित हुए फूल-प्रसाद विक्रेताओं और लघु व्यापारियों ने पुनः कारोबार की अनुमति देने की मांग उठाई है। रविवार को लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने मां मनसा देवी पैदल मार्ग पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
संजय चोपड़ा ने कहा कि घटना को तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब भी स्थानीय व्यापारी अपने कारोबार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों—पूर्णागिरि, नीलकंठ, कुंजापुरी, सिद्धबली आदि—पर स्थानीय व्यापारियों को पंजीकरण कर व्यवस्थित ढंग से कारोबार की अनुमति दी गई है, उसी तर्ज पर मां मनसा देवी और चंडी देवी प्रांगण में भी अनुमति दी जानी चाहिए।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांग को लेकर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र वार्ता की जाएगी और न्यायपूर्ण समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
लघु व्यापार एसोसिएशन प्रांतीय अध्यक्ष, संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post