एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज कोतवाली रायवाला पुलिस ने गेट के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की। इसी दौरान एक हुंडई कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शिवम और ईशु कश्यप उर्फ लड्डू निवासी वीरभद्र ऋषिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को सीज कर दिया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 37 पेटी और कीमत करीब दो लाख रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध थाना रायवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि तस्कर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब खपाने की फिराक में थे।
एसएसपी ने बताया कि नशा मुक्त देवभूमि के विजन को सफल बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सफल कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक कुशल सिंह रावत, योगेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कुलवीर सिंह और कांस्टेबल जसवीर, भजन भारती, अनुज व मनीष कुमार शामिल रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post