एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर रामनगर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के 02 ईनामी चोरों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पीड़ित बृजमोहन की तहरीर के बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने करीब 70-80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 02 संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिखाई दिए।
मैनुअल और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद और गहन जांच के बाद पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतीक और सद्दाम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है, जो पिरूमदारा के एक स्टोन क्रेशर में चालक का काम करते थे। फ़िलहाल, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चोरों को जेल भेज दिया है।
डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post