एक धार्मिक स्थल को लेकर मद्रास हाई कोर्ट के दिए गए आदेश के समर्थन में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन भी आया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से धार्मिक स्थल पर सनातन धर्म के लोगों को पूजा पाठ करने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। मामले में राघवेंद्र भटनागर ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि यह फैसला आने के बाद विपक्ष लोकसभा में फैसला देने वाले जज को हटाने की मांग पर अड़े हैं। इससे साबित होता है कि विपक्ष सनातन धर्म को लेकर अपनी सोच किस प्रकार की रखता है। बता दें कि राघवेंद्र भटनागर आज मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर में अपने सहयोगी साथियों के साथ पहुंचे। यहां वह मीडिया के साथ मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट के द्वारा धार्मिक स्थल को लेकर दिए गए आदेश पर अपना बयान दिया।
राघवेंद्र भटनागर, प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post