
उत्तरकाशी के बड़कोट से जहां नगर पालिका के युवा व्यापार मंडल से जुड़े युवाओं द्वारा आयोजित लक्की ड्रा कार्यक्रम के माध्यम से आकर्षक इनाम वितरित किए गए। लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार बाइक नदगांव निवासी अमीर सिंह के नाम रही, जबकि स्कूटी का पुरस्कार छात्रा अंजली को मिला।
आयोजक अंकित असवाल, मोहित अग्रवाल,अंकित अग्रवाल और जय सिंह पंवार ने बताया कि बीते दिनों नगर पालिका द्वारा आयोजित रंवाई शरदोत्सव मेले के दौरान युवा व्यापार मंडल से जुड़े युवाओं ने लक्की ड्रा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसके अंतर्गत 100 रुपये की पर्ची काटी गई, जिसमें करीब पांच हजार से अधिक पर्चियां बिकीं।आईटीआई परिसर में लक्की ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बाइक,स्कूटी, 43 इंची एलईडी,फ्रीज,वाशिंग मशीन घड़ियां, प्रेस, इंडक्शन, मोबाइल फोन, साइकिल सहित कई आकर्षक इनाम रखे गए थे।
अंजलि पंवार छात्रा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post