
देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 से 9 नवंबर तक पूरे जनपद में रजत जयंती सप्ताह भव्य रूप से मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सप्ताह लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव होगा।
इस दौरान नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, रोजगार दिवस सहित विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए, नारी शक्ति दिवस पर स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और सुशासन दिवस पर जन समस्याओं के समाधान हेतु बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हों।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post