देहरादून में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गौमाता का पूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय कृषि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गाय, गोबर और गोमूत्र ग्रामीण जीवन की आधारशिला हैं, जो जैविक खेती, स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा देते हैं।
मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जैविक खाद और प्राकृतिक खेती अपनाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें, जिससे किसानों की आय बढ़े और पर्यावरण सुरक्षित रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post