श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। केनाल रोड स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और सुगम दर्शन व्यवस्था पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा 19 अप्रैल अक्षय तृतीया से प्रारंभ होगी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा से पूर्व बीकेटीसी कार्यालय ऋषिकेश में स्थापित किया जाएगा।
बैठक में मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण, ऑनलाइन पूजा बुकिंग, पार्किंग, आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। धामों में मोबाइल फोन से फोटो-वीडियो बनाने पर प्रतिबंध तथा पॉलिथीन पर सख्ती से रोक के भी निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश तैयारियां अंतिम चरण में हैं और टीम भावना से कार्य कर इस वर्ष श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post