
उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के तहत 24–25 फरवरी 2026 को दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने की।
पहले दिन विज्ञान एवं तकनीकी वर्ग के 25 विषयों के लिए 85 विशेषज्ञों ने भाग लिया, जबकि दूसरे दिन कला, मानविकी और वाणिज्य वर्ग के 21 विषयों के 70 विषय विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानक पुस्तकों पर विचार-विमर्श कर विद्यार्थियों हेतु पुस्तकों की अनुशंसा की। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि चयनित पुस्तकें बहुविषयक, कौशल आधारित और शोध उन्मुख हों।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह योजना राज्य में डिजिटल शिक्षा संसाधनों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को ई -बुक की सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार के सकारात्मक संकल्प का उदहारण है जो कि भविष्य में शिक्षा के पारिस्थितकी तंत्र और शोध की गुणवत्ता में सुधार के दिशा क्रन्तिकारी कदम होगा।”– डॉ धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post