रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव के पास देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक सवार तीन युवकों को दर्जनों हमलावरों ने घेर लिया। दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि राहुल नामक युवक हमलावरों के चंगुल में फंस गया।
हमलावरों ने राहुल पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post