Udham Singh Nagar जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। Jaspur क्षेत्र में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी और आपूर्ति निरीक्षक मुकुल कुमार गर्जोला पुलिस टीम के साथ भारत गैस एजेंसी पहुंचे और वहां फैली अव्यवस्था को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
दलीप सिंह नेगी (तहसीलदार जसपुर)
मुकुल कुमार गर्जोला (आपूर्ति निरीक्षक जसपुर)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post