ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय ग्रामोत्थन संस्था द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ‘द्रोण महोत्सव 2026’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।
मंत्री जोशी ने कहा कि संस्था पिछले 37 वर्षों से हस्तकला, हस्तशिल्प और नेचुरल फाइबर के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। विशेष रूप से मातृशक्ति को स्थानीय संसाधनों से उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करता है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मेला नहीं, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार का सशक्त मंच है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और कारीगर अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी से ऐसे आयोजनों को और विस्तार दिया जा सकता है, जिससे स्थानीय समूहों को बेहतर बाजार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने संस्था को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post