केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गुजरात में आयोजित सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक में उत्तराखंड की मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, मिलेट्स मिशन योजना और दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की सराहना की गई। इन योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के रूप में अपनाने पर भी विचार हुआ।
सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय वृद्धि, पशुधन अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, ग्रामीण आजीविका और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। दीनदयाल योजना के तहत अब तक लाखों किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया गया है। घस्यारी कल्याण योजना के जरिए महिलाओं को रियायती दर पर साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि मिलेट मिशन के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज खरीदकर किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया गया।
बैठक में इन नवाचारी पहलों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरक बताया गया।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post