देहरादून में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के द्वारा नगर निगम देहरादून के अध्यक्ष बने राजेश कुमार निक्कू प्रधान एंव महामंत्री पद पर धीरज भारती को नामित किया गया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला ने, नगर निगम देहरादून के यूनियन कार्यालय में, उपस्थित सदस्यों की सहमति से शाखा अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार निक्कू प्रधान व शाखा महासचिव पद पर धीरज भारती जी की घोषणा की। समस्त कर्मचारी साथियों ने उत्साह के साथ नव नियुक्त शाखा अध्यक्ष जी व महासचिव को बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया। जल्द ही कर्मचारी हितों में युक्तिसंगत निर्णय लेकर शाखा में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए, बड़े आयोजनों का निर्णय लिया जायेगा। आपको बता दे आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा सकती है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के द्वारा 8 नवंबर को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो पूरे राज्य के अंदर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विशाल बिरला प्रदेश प्रभारी
राजेश कुमार
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post