भारतीय व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सरोज शर्मा आज देहरादून पहुंचीं और उनका स्वागत उत्तराखंड शाखा के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने किया।
सरोज शर्मा ने महिलाओं द्वारा किए गए उपलब्ध कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अब समय है कि लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान किया जाए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में जन-जागरूकता अभियान चलाकर छोटे और मझौले व्यापारियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post