उच्च शिक्षा विभाग ने एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार की विज्ञान प्रयोगशालाओं को हाईटेक बनाने के लिए 4 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि दोनों कॉलेजों की लैब्स को आईआईटी कानपुर के सहयोग से आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर प्रयोगात्मक और शोध प्रशिक्षण मिल सके।
सरकार का लक्ष्य राज्य के महाविद्यालयों में आधुनिक लैब, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और रिसर्च आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर उत्तराखण्ड को उच्च शिक्षा में मॉडल स्टेट बनाना है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post