खटीमा के चकरपुर क्षेत्र स्थित लालकोठी नहर में कूदकर लापता हुई करीब 50 वर्षीय महिला की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर शारदा नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नहर में तेज बहाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां सामने आ रही हैं, इसके बावजूद रेस्क्यू टीम लगातार प्रयासरत है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान की पुष्टि और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
महिला के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। घटना से पहले जब उसकी बेटी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला ने बेटी को दांत से काटकर घायल कर दिया। घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला चकरपुर की निवासी है। फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
राकेश बिष्ट – प्रधान पति, ग्राम चकरपुर
पूजा – पीड़ित महिला की पुत्री
लक्ष्मण सिंह – महिला के पति
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post