उत्तरकाशी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान रहे।
मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति को सराहा और कहा कि यह तभी साकार होगी जब हर नागरिक स्थानीय उद्योग और उत्पादों को अपनाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मातृशक्ति को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उत्तरकाशी की महिलाएं आज हैंडमेड शॉल, टोपी, कढ़ाईदार बैग और हस्तनिर्मित वस्त्र बनाकर अपने परिवार की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। इसके अलावा पुरोला का लाल चावल और पहाड़ी अनाज जैसे जखिया का तड़का, गहत (कुल्थ) दाल, मंडुवा, झंगोरा आदि को बढ़ावा देने की अपील भी की गई।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post