शक्तिफार्म के गोविंदनगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक 43 वर्षीय महानंद समाजपति के रूप में हुई है, जो नानकमत्ता रहने वाला था जो शक्तिफार्म गोविंदनगर में प्लॉट खरीदकर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात आपसी क्लेश के चलते उन्होंने घर के अंदर फांसी लगा ली। शक्तिफार्म गोविंदनगर के प्रधान पति प्रभाकर राय के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रभाकर राय प्रधान पति गोविंदनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post