शक्तिफार्म क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। निर्मल नगर और राजनगर को सिडकुल फेज-2 से जोड़ने के लिए 11 करोड़ 44 लाख की लागत से बेगुल नदी में स्पान आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा इसकी घोषणा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की है शक्तिफार्म क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सरकार ने एक और अहम परियोजना की घोषणा की है निर्मलनगर और राजनगर से होते हुए सिडकुल फेज-2 को जोड़ने के लिए स्पान आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा,जिस पर करीब 11 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि इस पुल के बनने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच भी तेज होगी यह पुल क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा इससे विकास और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी
अशोक माली पूर्व राजनगर प्रधान पति
विधान सरकार ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पति
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post