
– प्रदेश में जनगणना, 2027 कार्य 25 अप्रैल से पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। यह कार्य 24 मई तक चलेगा। इस दौरान जनगणना से जुड़े कार्मिक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। यह कार्य 10 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर के बीच की अवधि में एक माह के भीतर मकानों का सूचीकरण कराने की अपेक्षा की है। साथ ही इससे 15 दिन पहले स्वगणना का विकल्प भी दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जनगणना के लिए जिलाधिकारी व नगर आयुक्तों को जनगणना अधिकारी बनाया गया है।इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया मकानों की गणना के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार मकानों के सूचीकरण व जनगणना के लिए डिजिटल तकनीकी का भी उपयोग किया जा रहा है।
नमामि बंसल नगर आयुक्त देहरादून।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post