मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक राजकुमार पोरी और स्वाति एस भदौरिया सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और महिला व समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को किट व दिव्यांग उपकरण वितरित किए। साथ ही पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन और रिवर्स बंजी जैसी साहसिक गतिविधियों का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार घाटी को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि यह फेस्टिवल जनपद को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और प्रशासन बेहतर सुविधाएं व सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड मुख्यमंत्री)
स्वाति एस भदौरिया (जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल)
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post