बहुउद्देशीय किसान सहकारी संघ समिति श्यामपुर के चुनाव हुऐ जिसमें सभापति सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित हुए ।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि समिति मे ग्यारह निर्वाचित निदेशकों व एक नामित निदेशक ने मतदान किया सुबह नौ बजे से दस बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व नामांकन किये गये सभापति पद पर तीन नामांकन जमा हुऐ जिसमें कमलेश्वरी सेमवाल, पदम बग्याल व निर्मला चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जाँच के बाद शिकायत मिलने पर पदम बग्याल का नामांकन रद्द किया गया ।
वोटिंग के बाद दोनों प्रत्याशियों को छः छः बराबर वोट बराबर मिलने पर लॉटरी के माध्यम से कमलेश्वरी सेमवाल को विजयी घोषित किया गया ।
बैंक डेलीगेट में डा० केएस राणा, धनंजय बडोनी, साक्षी रांगढ, अरूण बिष्ट, वंश रांगढ, आशा बिष्ट, पदम बग्याल निर्वाचित हुए ।
रमोला ने कांग्रेस जनों के साथ सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई ।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post