इसे भी पढ़ें
प्रेस क्लब सभागार में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का रजत जयंती समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदा की स्तुति से हुआ। समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी रविदेव शास्त्री ने की। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया।
जिलाध्यक्ष संजय आर्य ने यूनियन की 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जमीनी पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों को रेखांकित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने की अपील की।
मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मेयर किरण जैसल ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और आध्यात्मिक गुरु शंकर करौरी महादेव ने ऑडियो संदेश के जरिए बधाई दी।
समारोह के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post