उत्तरकाशी जनपद की ऊंची पहाड़ियों में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद पर्यटन सीजन एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। यमुनाघाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केदारकांठा, हरकीदून, सांकरी, राड़ी टॉप सहित आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढकी वादियों और पहाड़ों के बीच सैलानी प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
पर्यटकों का कहना है कि पहली बार प्राकृतिक बर्फ को करीब से देखकर उन्हें जन्नत जैसा एहसास हो रहा है। बर्फ में खेलते बच्चे, फोटो-वीडियो बनाते युवा और शांत वादियों में समय बिताते परिवार इस नज़ारे को यादगार बना रहे हैं। वहीं बर्फबारी से स्थानीय होटल, होमस्टे और पर्यटन कारोबार को भी संजीवनी मिली है। प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम की जानकारी लेकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
सैलानी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post