देहरादून में श्री झंडा जी के आरोहण के साथ शुरू होने वाले ऐतिहासिक झंडा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि झंडा जी के आरोहण के अवसर पर बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही संदिग्ध और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा गया। मेला क्षेत्र के आसपास जरूरत के अनुसार रूफटॉप ड्यूटी लगाने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post