उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थित होटल और होमस्टे संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़कोट में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने लंबित पंजीकरण, फायर NOC, विद्युत-जल कनेक्शन और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य होटल पंजीकरण को बढ़ावा देना और संचालकों को आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देना है। बिना पंजीकरण संचालन पर जुर्माने का भी प्रावधान बताया गया।
अधिकारियों के अनुसार इस पहल से यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ प्रशासन को केयरिंग कैपेसिटी का सही आकलन करने में भी मदद मिलेगी।
Reported By: Gopal Nautiyal










Discussion about this post