
एम्स ऋषिकेश के काॅलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष बैच 2025 के लिए स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ के साथ हुआ, जिसमें छात्राओं ने सेवा, अनुशासन और मानवता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवाभाव का क्षेत्र है, जहाँ प्रत्येक नर्स को रोगियों की देखभाल में पूर्ण समर्पण दिखाना चाहिए। उन्होंने नर्सिंग को टीम वर्क का पेशा बताते हुए “ऑफिसर-लाइक क्वालिटी” विकसित करने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि डाॅ. मनीषा ध्यानी, रजिस्ट्रार—उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल, ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करने का माध्यम है। उन्होंने नर्सों को भरोसा, ईमानदारी, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
काॅलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) स्मृति अरोड़ा ने नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह शपथ उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और पेशे के नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प है।
इस अवसर पर डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री बलिजा, और चीफ नर्सिंग ऑफिसर डाॅ. अनिता रानी कंसल सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। समारोह ने नए विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग पेशे में प्रवेश का यादगार क्षण बनाया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post