चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को आक्रोश पत्र सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक नहीं लगी तो पार्टी सड़कों पर उतरकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। साथ ही घोषणा की गई कि कल प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post