देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आगामी क्रिसमस व नववर्ष के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
एसएसपी ने पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करने, व्यापक स्तर पर सत्यापन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व PIT NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्ती के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण हटाने और वांछित/फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं संपत्ति कुर्की के लिए प्रभावी अभियान चलाने के आदेश दिए गए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post