
जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’ ने परिवहन विभाग पर छोटे माल वाहक वाहनों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चार पहिया छोटे वाहन मालिकों पर ओवरलोड के नाम पर कठोर कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरी ओर 9 टन व उससे अधिक क्षमता वाले बड़े वाहन अपनी क्षमता से दोगुना–ढाई गुना माल ढोते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उन पर कार्रवाई नहीं करते।
उन्होंने बताया कि व्यावसायिक मंदी के दौर में छोटे वाहन चालक मुश्किल से 2–4 हजार रुपये कमा पाते हैं, ऐसे में भारी-भरकम चालान उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह झकझोर देता है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि विभाग को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और छोटे वाहक चालकों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।
मोर्चा ने परिवहन विभाग को चेतावनी दी कि यदि इस भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो मामले को शासन स्तर पर उठाया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post