
28 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चेन्नई तमिलनाडु के एमआरके हॉकी स्टेडियम मे चलने वाली 15वी हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे उत्तराखंड राज्य टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
इस बार हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता नए नियमो प्रारूप के साथ खेली गई।
इसमें 29 टीमों ने प्रतिभाग किया। और सभी टीमों को 3 डिवीजन मे बांटा गया।
डिवीजन A मे 12 टीमे
डिवीजन B मे 10 टीमे
और डिवीजन C मे 7 टीमें

उत्तराखंड राज्य टीम डिवीजन C के पूल B मे शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर रही और डिवीजन B के लिए क्वालीफाई किया।
उत्तराखंड राज्य टीम ने अपने पहले मैच मे त्रिपुरा को 27/0 से हराया।
दूसरे मैच मे मिजोरम को 5/1 से
और अपने अंतिम मैच मे बिहार से 3/3 की बराबरी पर खत्म किया।
इस प्रतियोगिता मे ऋषिकेश क्षेत्र से एकमात्र खिलाड़ी अंकुर गुप्ता ने भी उत्तराखंड राज्य टीम से प्रतिभाग किया। अंकुर ऋषिकेश का एक उभरता हुआ हॉकी खिलाड़ी है जो पिछले कई वर्षों से राष्ट्रिय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर रहा है।
अंकुर खेल के साथ साथ प्लास्टिक मुक्त ऋषिकेश के लिए भी अपने बड़े भाई व पिता के साथ कार्य कर रहा है। अंकुर के पिता श्री ओम प्रकाश गुप्ता व बड़ा भाई चिराग गुप्ता भी हॉकी खेलते है।
पिता व दोनो पुत्रो को कई संगठनो द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post